विद्युत विभाग की मनमानी से क्षेत्र की जनता कर रही त्राहिमाम,रोस्टिंग के नाम पर 8 घंटे बिजली कटौती

महराजगंज रायबरेली
    सूर्य की भीषण तपन के साथ साथ विद्युत विभाग की आंख मिचौली व रोस्टिंग के नाम पर अन्धाधुन्ध कटौती से आम जनमानस त्राहिमाम कर रहा है। सोमवार को सुबह 11 बजे से लेकर देर शाम तक रोस्टिंग के नाम पर विभाग ने कटौती कर कस्बे के लोगो को बेहाल कर दिया। 
जून महीने में जहां गर्मी अपना प्रचण्ड रूप दिखा रही है, वहीं बिजली विभाग ने भी अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है। दिन भर बिजली की आंख मिचोली के बाद अब सोमवार को रोस्टर के नाम पर 8 घण्टे लगातार कटौती कर व्यापारी सहित आम जनमानस को त्राहिमाम करने पर मजबूर कर दिया। यही नहीं धान की फसल का पीक समय चल रहा है ऐसे में जहां एक ओर क्षेत्र की अधिकतर नहरे सूखी पड़ी है उस पर बिजली की कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। किसान को इस समय पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है ताकि वह समय से बेढ़न कर धान की फसल उगाकर पूरे साल भर का अन्न जमा कर सकें। परन्तु बिजली विभाग की मनमानी किसानों पर भारी पड़ रही है तो वहीं आम जनमानस गर्मी के कारण बिलबिला रहा है। क्षेत्र के लोगो ने प्रदेश के मुखिया से विद्युत व्यवस्था दुरूस्त कराये जाने की मांग की है। विद्युत विभाग के जेई दीपक कुमार के अनुसार ऊपर से ही रोस्टिंग की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम