लेखपाल गम्भीर सिंह की गम्भीरता में हुई चूक, नही मिली छात्रवृत्ति, छः दिन में ही परिवार की बढ़ा दी आय।

महराजगंज रायबरेली
   क्षेत्र के पूरे अचली में तैनात लेखपाल गम्भीर सिंह की गम्भीरता का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि पूरे अचली के रहने वाले महेश के पुत्र संजय व अंजली ने छः माह पूर्व छात्रवृत्ति का लाभ लेने के उद्देश्य से आय प्रमाण पत्र का आवेदन किया। जिस पर लेखपाल ने जानबूझकर अंजली को 30.09.2021 को निर्गत किए गये आय प्रमाण पत्र में 5 हजार रूपये महीना व छ: दिन बाद दिनांक 06.10.2021 को जारी आय प्रमाण पत्र में संजय की आय 7 हजार रूपये प्रतिमाह दिखा दी। ताज्जुब की बात यह है कि मात्र छः दिन में एक परिवार की आय 2 हजार रूपये प्रतिमाह कैसे बढ़ गयी। जबकि आवेदक के पिता के पास मात्र 10 विसुआ जमीन है व महेश गांव में मजदूरी करता हैं और टीन सेड के नीचे परिवार का जीवन यापन होता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम