आखिर क्यों, और कैसे की गई थी सर्राफा व्यापारी की हत्या,घटना का खुलासा


महराजगंज रायबरेली
कस्बे के सर्राफा व्यापारी हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने एक महिला को जेल भेजा है। मामले में खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह ने बताया कि अभियुक्ता व व्यापारी के बीच पैसों के लेन देने का मामला था, व्यापारी द्वारा पैसा वसूली का दबाव बनाये जाने पर महिला ने ईंट से मार मार कर व्यापारी की हत्या को अंजाम दिया , महिला की निषानदेई पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गयी है।
बताते चलें कि 02 मई को याकूबगंज मजरे सोथी निवासी मुकेष कुमार यादव पुत्र रामनरेश की तहरीर पर उसके पिता रामनरेष की गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गयी तो वहीं दिनांक 03 मई को गढ़ी मजरे अतरेहटा निवासी रामकिशोर मौर्य की बाग के बगल स्थित एक खेत में रामनरेश का लहूलुहान शव पाया गया। मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा अज्ञात के विरूद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकद्मा पंजीकृत कर लिया। पूरे मामले में कोतवाल जितेन्द्र प्रताप सिंह , एसओटी टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, सर्विलांस टीम प्रभारी पंकज सोनकर सहित पूरी टीम लगातार पूछतांछ व लोगो पर नजर बनाये हुए थी। मामले में आखिर में कोतवाली पुलिस को सफलता मिल गयी। कोतवाली पुलिस ने सर्राफा व्यापारी की हत्या के मामले में गढ़ी मजरे अतरेहटा निवासिनी हंसा देवी पत्नी कमलेष को गिरफ्तार किया है पूछतांछ के दौरान महिला ने व्यापारी द्वारा पैसे को लेकर दबाव बनाये जाने के कारण हत्या करने की बात स्वीकार की यही नही महिला की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईट भी बरामद कर ली। हत्या का खुलासा करते हुए क्षेत्राधिकारी रामकिशोर सिंह ने बताया कि व्यापारी की ईट से पीट पीट कर हत्या की गयी थी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम