पोस्ता छिलका के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज,रायबरेली। 
 कोतवाली पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत शुक्रवार क़ी देर शाम संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान पवन सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी बेनीपुर मोहनगंज जनपद अमेठी को 1किलो100 ग्राम अवैध पोस्ता छिलका के साथ क्षेत्र के पूरे नायब के समीप नहर पुल के पास से संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक पर कार्यवाही करतें हुए कोतवाली पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा है । आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान उपनिरीक्षक जागेश्वर तिवारी, मुख्य आरक्षी देवेश यादव,आरक्षी मनोज कुमार,आरक्षी मोहित शर्मा सहित चार लोगों की टीम मौजूद रही।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई