लेखपाल की मनमानी से ग्राम प्रधान पहुंचे तहसील,सुशील पासी ने दी चेतावनी


महराजगंज रायबरेली।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे अचली ग्राम सभा के लेखपाल गम्भीर सिंह व मौजूदा महिला ग्राम प्रधान के बीच तकरार बढ़ती ही नजर आ रही। जहां लेखपाल की तहरीर पर मौजूदा महिला प्रधान व उनके पति पर मुकदमा दर्ज हो गया है वहीं अनुसूचित जाति की महिला ग्राम प्रधान के बार बार शिकायत करने के बावजूद तहसील प्रशासन ने मामले की जांच तक करवाना मुनासिब नहीं समझा।मामले में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने मंगलवार को उपजिलाधिकारी से मिलकर मामले को गम्भीरता से लेने की बात कहते हुए निस्तारण न होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।
पूरे अचली ग्राम सभा की महिला प्रधान कलावती व उनके पति पर बीते एक सप्ताह पूर्व लेखपाल गम्भीर सिंह ने ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि पर कब्जा करने के आरोप मे कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया। वहीं महिला ग्राम प्रधान कलावती ने भी लेखपाल पर जाति सूचक गाली देने, व पूर्व प्रधान की सह पर ग्राम सभा की सरकारी जमीन गाटा संख्या 225 रकबा 0.536 हे० खलिहान गाटा संख्या 504 रकबा 1.0120 हे० व गाटा संख्या 551 रकबा 0.590 हे० जमीनों पर कब्जा करवाने का आरोप लगाया है। मामले में उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की परन्तु आज तक कोई कार्यवाही न होने से गांव में भी राजनैतिक माहौल बनना शुरू हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने उपजिलाधिकारी सालिकराम से मुलाकात कर लेखपाल की तानाशाही के विरूद्ध कार्यवाही करने की बात कही।


Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम