8 वर्षीय बच्चे को कुत्ते ने काटा

महराजगंज रायबरेली।
कोतवाली क्षेत्र के पूरे डिप्टी मजरे बहादुर नगर निवासी रामदेव के 8 वर्षीय पुत्र दीपांशू को एक कुत्ते ने कई जगह काट लिया। जिसके चलते उसकी हालत नाजुक हो गयी। आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार कर  घर भेज दिया।
बताते चलें कि पूरे डिप्टी मजरे बहादुर नगर निवासी दीपांशु (8) पुत्र राम देव रविवार की दोपहर को गांव में बच्चों के साथ खेल रहा था कि गांव के ही राम बहादुर के दरवाजे पर बैठे एक कुत्ते ने खेलते वक्त दीपांशु के दाहिने पैर में कई जगह काट लिया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने किसी तरह कुत्ते को भगाया।कई जगह कुत्ते के काटने से दीपांशु की हालत नाज़ुक हो गई। परिजनों द्वारा घायल दीपांशु को आनन-फानन सीएचसी महराजगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज करने के बाद उसे घर भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई