11000 हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से बंदर की इलाज के दौरान हुई मौत




महराजगंज रायबरेली
       तहसील क्षेत्र कुशमहुरा गांव में राम अवध मौर्या के खेत के ऊपर से 11000 हाईवोल्टेज लाइन के चपेट में एक बंदर जख्मी हो गया था। जिसकी सूचना सूरज व शिवम मौर्य ने गांव के अनुराग मिश्रा को दी, सूचना मिलते ही अनुराग मिश्रा ने 108 और 112 व वन विभाग, पशुचिकित्सालय को सूचना दी।
मौके पर पहुंची डायल 112  पी. आर. बी. संख्या UP32 DG 3285 के तैनात सिपाही मुकेश कुमार व परमानंद बाजपेयी ने घायल बंदर को अनुराग मिश्रा की मदद से जानवरों के अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सालय डॉक्टर अजय कनौजिया द्वारा बंदर का इलाज किया गया, इलाज के बाद  बंदर कुछ स्वास्थ्य हुआ अगले दिन ग्रामीणों ने उसकी दवा पानी की उसके बाद लगभग 12 बजे के आस-पास बंदर की मृत्यु हो गई। मृत्यु की ख़बर पाते ही लोगों में  सन्नाटा पसर गया । कुशमहुरा के बाबा मौनी दास की कुटी पर  हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंदिर परिसर में दाह संस्कार किया  गया अंतिम यात्रा में गांव के नव युवकों ने अपना सहयोग किया जिनमें से अनुराग मिश्रा (पत्रकार), शिवम मौर्य, सूरज मौर्य, अर्पित श्रीवास्तव , विनीत शर्मा, संदीप गुप्ता, प्रेम शंकर गुप्ता, विमलेश मौर्य, अमित मौर्य, अर्पित मौर्य , तेजइ , रमाकांत, राम, विमल, राजू, सुरेंद्र व  करन आदि लोग अंतिम यात्रा में पहुंच शोक संवेदना प्रकट की। ग्राम सभा के युवकों ने 4 जून दिन शनिवार को मॉनीदास की कूटी पर आत्मा की शान्ति हेतु पूंजा पाट के पश्चात प्रसाद वितरण का कार्य किया जाएगा, जिसमे ग्राम सभा कुशमहुरा के लोगों की सहभागिता अनिवार्य है।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम