11000 एचटी लाइन की चपेट में आकर एक बन्दर जख्मी

महराजगंज रायबरेली
11000 एचटी लाइन की चपेट में आकर एक बन्दर जख्मी होकर नीचे गिर गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बन्दर को जानवरों के अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कुशमहुरा गांव निवासी राम अवध के खेत से होकर जा रही 11000 एचटी लाइन पर चढ़ा बन्दर करंट की चपेट में आ गया और नीचे खेतों में जा गिरा। जिसकी सूचना खेतो के पास खड़े शिवम व सूरज ने अनुराग मिश्रा को दी। अनुराग ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 के सिपाही मुकेश कुमार व परमानन्द बाजपेई ने घायल बन्दर को अनुराग मिश्रा की मदद से बंदर को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सक अजय कनौजिया द्वारा बन्दर का इलाज किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई