Posts

केसर खेड़ा दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन द्वारा वार्षिक बैठक का किया गया आयोजन

Image
रिपोर्ट: सौरभ वर्मा शिवगढ़, रायबरेली: बनासकांठा(अमूल)जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ द्वारा पशुपालक किसानों के साथ वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में पशु पालक किसानों को बनासकांठा दुग्ध उत्पादक संघ की समिति द्वारा बोनस का वितरण किया गया गौरतलब हो कि शनिवार को विकास क्षेत्र शिवगढ़ के केसर खेड़ा गांव स्थित केसर खेड़ा दुग्ध उत्पादक एसोसिएशन द्वारा बनास डेयरी   के सचिव कमलेश वर्मा  की अध्यक्षता में वार्षिक बैठक एवं बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। राजकीय पशु चिकित्सालय शिवगढ़ के प्रभारी अधिकारी डॉ इंद्रजीत वर्मा  द्वारा लगभग 300  पशुपालक किसानों को बोनस के रूप में वाटर जग का वितरण किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ  इंद्रजीत वर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्र तक पशुपालन का काम लोगों का प्रमुख व्यवसाय बनता जा रहा है क्योंकि पशुपालन लोगों की समृद्धि का द्वार खोल रहा है इससे किसानों को दोहरी कमाई होती है पहला तो वह दुग्ध बिक्री करके, दूसरी पशुओं के गोबर ...

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में आयोजित हुई संस्कृति ज्ञान परीक्षा

Image
रिपोर्ट: कोशिश जायसवाल (माइकल) महराजगंज रायबरेली       महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज महराजगंज में अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज, हरिद्वार द्वारा संचालित संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन कक्षा 5 से कक्षा 12 के बच्चों के लिए परीक्षा प्रभारी कविराज शिव कुमार सिंह "शिव" अवधी के मूर्धन्य कवि एवं आयुर्वेदाचार्य, समाज सेवी गायत्री परिवार के संरक्षक द्वारा किया गया। कालेज में परीक्षा का सफल संचालन विद्वान भौतिक शास्त्र अध्यापक आदर्श शुक्ला तथा विदुषी नीरू बाजपेई ने देखरेख में किया गया। सम्मानित अध्यापक ज्योति सिंह, गर्विता सिंह, ज्योति जायसवाल, जय सिंह, दिलीप गुप्ता एवं नेहा सिंह ने परीक्षा में अपना मूल्यवान योगदान किया। प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बताया कि बच्चों ने बहुत ही उत्साह से परीक्षा में भाग लिया तथा सभी अत्यंत हर्षित थे कि उन्हे अपनी भारतीय संस्कृति संस्कार रीति रिवाज तथा देश के सभी प्रांतो के विषय में अमूल्य जानकारी प्राप्त हुई ऐसे आयोजनों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। जिससे हमारी नई पीढ़ी में देश के प्रति समर्...

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

रिपोर्ट:कोशिश जायसवाल( माइकल) महराजगंज रायबरेली        महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज में नवदुर्गा कन्या पूजन एवं पूर्व में विजया दशमी पर व्याख्यान हुआ। प्रधानाचार्य कमल बाजपेयी ने कन्याओं का विधिवत दुर्गा के नवों रूपों में पूजन तिलक तथा पैर छूकर आर्शीवाद लिया। सभी कन्याओं को कन्याभोज कराया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जब धरा पर असुरों की गतिविधि बढ़ गयी तो सभी ने असुरीय प्रवृत्तियों को रोकने हेतु अपनी शक्तियाँ एक जगह पर केंद्रित की तो उससे माँ जगदंबा दुर्गा देवी का प्रादुर्भाव हुआ। जिन्होने रक्तबीज, शुभ-निशुंभ दुर्गमासुर तथा महिसासुर से युद्ध करते हुए दसवें दिन उसका वध किया। इस दिन को विजयादशमी के रूप में मनाते हैं।नीरू मैम तथा मंजू मैम ने बच्चों का श्रंगार किया तथा बच्चों में अच्छे संस्कारों हेतु उन्हे शिक्षा दी। प्रधानाचार्य ने सर्वसमाज को बच्चों अभिभावकों को नवरात्र तथा विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी कहा माँ दुर्गा सभी की सकल बाधायें दूर करें सभी धनधान्य तथा संतान से सुखी रहें।इस अवसर पर पी० आर० ओ० राजीव मिश्रा, सुरेन्द्र प्रजापति, मंजू सिंह, सर...