महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में आयोजित हुई संस्कृति ज्ञान परीक्षा
महराजगंज रायबरेली
महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेण्ड्री कालेज महराजगंज में अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज, हरिद्वार द्वारा संचालित संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन कक्षा 5 से कक्षा 12 के बच्चों के लिए परीक्षा प्रभारी कविराज शिव कुमार सिंह "शिव" अवधी के मूर्धन्य कवि एवं आयुर्वेदाचार्य, समाज सेवी गायत्री परिवार के संरक्षक द्वारा किया गया। कालेज में परीक्षा का सफल संचालन विद्वान भौतिक शास्त्र अध्यापक आदर्श शुक्ला तथा विदुषी नीरू बाजपेई ने देखरेख में किया गया। सम्मानित अध्यापक ज्योति सिंह, गर्विता सिंह, ज्योति जायसवाल, जय सिंह, दिलीप गुप्ता एवं नेहा सिंह ने परीक्षा में अपना मूल्यवान योगदान किया। प्रधानाचार्य कमल बाजपेई ने बताया कि बच्चों ने बहुत ही उत्साह से परीक्षा में भाग लिया तथा सभी अत्यंत हर्षित थे कि उन्हे अपनी भारतीय संस्कृति संस्कार रीति रिवाज तथा देश के सभी प्रांतो के विषय में अमूल्य जानकारी प्राप्त हुई ऐसे आयोजनों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दिए जाते हैं। जिससे हमारी नई पीढ़ी में देश के प्रति समर्पण की भावना का विकाश होता है।
Comments