कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई मासिक बैठक

महराजगंज रायबरेली 
    मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय महराजगंज में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया।जिसमे  क्षेत्र के समस्याओं के निस्तारण व कांग्रेस पार्टी की तरफ से दी जाने वाली सुविधाएं जन जन तक पहुंचाने की चर्चा की गई।इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कांग्रेसी संगठन को मजबूत करने के लिए क्षेत्र में उत्पन्न हो रही जान समस्याओं का खुद निस्तारण कराने की बात कही।जिससे संगठन को मजबूती मिल सके वही आने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर क्षेत्र में कांग्रेसी योजनाओं के तहत मिलने वाले हर गरीब परिवार की  मदद करने को भी कहा। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर अध्यक्ष अंकुर जायसवाल,योगिता सिंह, हौसला प्रसाद तिवारी, दिनेश मिश्रा ,राहुल सिंह, हनुमान जायसवाल, रामचंद्र सिंह, मार्तन शुक्ला, अखिलेश शुक्ला ,भारत मिश्रा, भगवानदीन फौजी , प्रिंशू वैश्य,रवि चंद्र सिंह सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई