गुरुकुल महाविद्यालय पुरासी में फाइलेरिया उन्मूलन के संबंध में लगाया गया कैंप


महराजगंज रायबरेली।
   क्षेत्र के गुरुकुल महाविद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन के संबंध में कैंप लगाया गया। आयोजित कैंप में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं ने फाइलेरिया बीमारी के बचाव एवं उपायों से सभी को अवगत कराया और सब सर्वप्रथम स्वयं दवा खाकर अन्य छात्र-छात्राओं अभिभावकों व कर्मचारियों को भी जागरूक किया। कैंप के प्रारंभ में महाविद्यालय की उपाध्यक्षा श्रीमती पूजा मिश्रा ने दवा खाकर कैंप की शुरुआत की इसके बाद महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर प्राजंलि शुक्ला एवं समस्त शिक्षक, कर्मचारी छात्र-छात्राओं ने सभी ने दवा खाई। इस दौरान चिकित्सकों का आभार प्रकट करते हुए महाविद्यालय की उपाध्यक्षा पूजा मिश्रा नें कहा की जिस व्यक्ति कों फाईलेरिया बीमारी हैं,उसके शरीर कों काटने के बाद संक्रमित मच्छर हम लोगो कों भी फाईलेरिया का शिकार बना सकता हैं, फाईलेंरिया रोधी दवा खाने से इस बीमारी से बचा जा सकता हैं।


हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं....
https://youtube.com/@kjindia?si=kwtqDhT0ZalCtLYM
 

विज्ञापन  👇👇👇👇

Comments

Popular posts from this blog

डॉ० बी०आर० अम्बेकर शिक्षा सदन इण्टरमीडिएट कॉलेज का शत प्रतिशत रहा रिजल्ट,एक दूसरे को मिठाई खिला दी बधाई

भारत में एलपीजी का यह कैसा संकट?जनता परेशान!सरकार नहीं मानने को तैयार?

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में मनाए गए कार्यक्रम