पैगंबर नगर में नुक्कड़ सभा का हुआ आयोजन ,प्रभात साहू को मिल रहा भारी जनसमर्थन
महाराजगंज रायबरेली
नगर निकाय चुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रत्याशियों द्वारा अपना प्रचार भी तेजी से बढ़ाया जा रहा है वही भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरला साहू के समर्थन में पूर्व विधायक रामलाल अकेला द्वारा पैगंबर नगर में सरकार की उपलब्धियां व तीन पंचवर्षीय हुए विकास कार्यों को गिना सरला साहू के पक्ष में वोट देने की अपील की है।
बताते चलें की नगर पंचायत महराजगंज से पिछले तीन पंचवर्षीय से सरला साहू द्वारा चेयरमैन की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए है जिससे उनकी लोकप्रियता नाम की मोहताज नहीं है नगर के सभी लोग उनके द्वारा कराए गए कार्य से परिचित हैं और उनके पति प्रभात साहू की ख्याति भी पूरे क्षेत्र में बनी हुई है।वही गुरुवार की शाम नगर पंचायत के पैगंबर नगर में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राम रामलाल अकेला मौजूद रहे नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास को लेकर चलने वाली पार्टी है पिछले तीन पंचवर्षीय चेयरमैन रही सरला साहू के विकास कार्यों को आपने देखा उनके पति प्रभात साहू की शालीनता के व्यवहार से आप सभी परिचित होंगे और चौथी बार एक बार फिर से अपना आशीर्वाद को देते हुए पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर उससे भी अधिक मतों से विजई बनाने की अपील की है।इस मौके पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला, क्षेत्रीय मंत्री सुनील मौर्य ,मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा,अमित श्रीवास्तव, जियाउल हक , आसिफ अली,रज्जू चौधरी, परवीन बानो, अनवर चिड्डा ,शब्बीर कुरैशी,उबैद,श्रवण वर्मा, यजुवेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Comments