समाजसेवी नम्रता पाठक व युवा जागरण मंच के पदाधिकारियों की अगुवाई में जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल
लखनऊ
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड से बचने के लिए समाजसेवियो के द्वारा जरूरतमंद व असहाय लोगो के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया, जिसमे सैकड़ों जरूरतमंद को कंबल प्रदान किए गए।
बताते चले की इन दिनों पड़ रही भीषण ठंड से सभी लोग पूरी तरह से परेशन हो चुके है।लेकिन सबसे ज्यादा बुरा हाल गरीबों का है।इस भीषण ठंड से जरूरतमंदों व असहाय लोगो को बचाने के लिए देवपुरा लखनऊ में समाजसेवी नम्रता पाठक की अगुवाई में व युवा जागरण मंच के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान समाजसेवी नम्रता पाठक ने कहा की इस साल पिछले वर्षो की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है जिससे गरीबों को परेशानी का सामना पड़ रहा है,इसलिए समाज के सभी लोगो को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए।वही युवा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष सिंह व राष्ट्रीय योजना अध्यक्ष कुनाल ने कहा की परोपकार से बड़ा कोई धर्म नही हो सकता। जीवन पर्यन्त लोगो की सेवा करता रहूंगा,और युवा जागरण मंच के सभी पदाधिकारियों को कंबल वितरण के लिए निर्देश दे दिए गए है।वही प्रदेश महामंत्री अजीत सिंह ने कहा की युवा जागरण मंच सदैव जरूरतमंद व असहाय लोगो की मदद के लिए तत्पर रहेगा।इस भीषण ठंड में जरूरतमंदों व असहाय लोगो की मदद करना ही मेरा कर्तव्य है।इस मौके पर क्षेत्र के कई समाजसेवी व युवा जागरण मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Comments